Welcome Visitor || Adhivakta Pension Vikas Samiti

Thanks a lot for all your kind support & blessings...!!!

Wednesday, 30 June 2010

News on Advocate Pension Scheme

Kanpur Bar Association News: Dated 22-01-2010


Allahabad Bar Association News: Dated 23-02-2010

Tuesday, 15 June 2010

बार कोंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश से पत्राचार ( Letter of Bar Council of Uttar Pradesh ) :-

अधिवक्ता पेंशन विकास मंच ने बार कोंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के चेयरमेन को
"अधिवक्ता पेंशन योजना" के लिए "मांग पत्र" दिनाक 15-06-2010 को "हस्ताक्षर अभियान" ( http://advocatepension.blogspot.com/p/blog-page.html )
की प्रतिलिपि के साथ भेजा है, जिसमें 645 अधिवाक्ताओ के हस्ताक्षर है:- 

पत्र की सत्य प्रतिलिपि व स्पीड पोस्ट की रसीद निम्न है :-

Saturday, 12 June 2010

अधिवक्ता पेंशन विकास मंच : समाचार

अधिवक्ता पेंशन विकास मंच की मांग को मानते हुए 11 सदस्यों की कमेटी का गठन बी.बी.ए. व सी.बी.ए. ने सयुक्त रूप से कर दिया.

सम्बंधित समाचार:



सम्बंधित पत्र:


Saturday, 5 June 2010

अधिवक्ता पेंशन समर्थन सन्देश - 03/06/2010

अधिवक्ता पेंशन विकास मंच के अशोक कुमार पाण्डेय ने आज 03-06-2010 को वाराणसी के वरिष्ठ अघिवाक्ता से अधिवक्ता पेंशन योजना के विषय में उनके विचार जाने का प्रयास किया. वह निम्न हैं:-



Tuesday, 1 June 2010

अधिवक्ता पेंशन विकास मंच : समाचार

अधिवक्ता पेंशन विकास मंच के प्रस्ताव "अधिवक्ता पेंशन योजना" पर दी बनारस बार व दी सेंट्रल बार ने दिनाक 01-06-2010 को सयुक्त बार की आम सभा सुबह 09:30 बजे दी बनारस बार के सभागार में बुलाई थी | जिसमें एक बार फिर से सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और कमेटी गठन के विषय पर चर्चा की | अंत में यह निर्णय लिया गया कि दोनों बार के अध्यक्ष मिल कर 11  सदस्यों कमेटी गठित करेगे और उक्त कमेटी का कार्यकाल दो माह का होगा | कमेटी का मुख्य कार्य बिहार के तर्ज पर उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए "अधिवक्ता पेंशन योजना" का प्रारूप तैयार करना होगा |

दिनाक 01-06-2010 को सयुक्त बार की आम सभा में अधिवक्ता पेंशन विकास मंच की तरफ से दी बनारस बार व दी सेंट्रल बार के पदाधिकारियों को The Bihar State Bar Council Advocates' (Welfare) Pension Scheme, 2008 का प्रारूप व बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी पंजीकृत अधिवाक्ताओ की संख्या और पिंडरा बार द्वारा पारित प्रस्ताव का समाचार के प्रति भी उपलब्ध कराई गयी |

नोट: यह दूसरा अवसर है जब दोनों बार द्वारा बुलाइए गयी आम सभा में 11  सदस्यों की कमेटी गठन की बात कही गयी | पूर्व में दिनाक 11-01-2010 आम सभा में 21 वरिष्ठ  अधिवाक्ताओ की कमेटी गठन की बात कही गयी थी |

Monday, 31 May 2010

अधिवक्ता पेंशन विकास मंच : समाचार व निवेदन

अधिवक्ता पेंशन विकास मंच : समाचार
अधिवक्ता पेंशन विकास मंच के सदस्यों द्वारा दिए गए ज्ञापन दिनाक 17-05-2010 की मांग को मानते हुए दी बनारस बार ने दिनाक 01-06-2010 को सयुक्त बार की आम सभा सुबह 09:30 बजे दी बनारस बार के सभागार में बुलाई है, जिसमें 11-01-2010 की सयुक्त बार की आम सभा में पारित अधिवक्ता पेंशन प्रस्ताव व अधिवक्ता पेंशन के लिए कमेटी बनाने पर चर्चा होगी.

अधिवक्ता पेंशन विकास मंच : निवेदन
आप सभी अधिवक्ता भाई व बहनों से निवेदन है, कि दिनाक 01-06-2010 को सयुक्त बार की आम सभा सुबह 09:30 बजे दी बनारस बार के सभागार में अधिक से अधिक संख्या में पहुच कर अधिवक्ता पेंशन के समर्थन में अपनी उपस्थिती दर्ज कराकर, अधिवक्ता होने का फर्ज़ अदा करिये.

धन्यवाद

आप का आभारी
अधिवक्ता पेंशन विकास मंच

Monday, 17 May 2010

ज्ञापन - दिनाक 17/05/2010 : बी.बी.ए. व सी.बी.ए. के पदाधिकारियों को

अधिवक्ता पेंशन विकास मंच की आम सभा आज दिनाक 15-05-2010 में सदस्यों द्वारा यह फैसला लिया गया था कि दिनाक 17-05-2010 को  बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी  (बी.बी.ए.) व सेंट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी (सी.बी.ए.) के पदाधिकारियों को ज्ञापन दिया जायेगा | ज्ञापन की प्रति व छायाचित्र निम्न है:-

बी.बी.ए. व सी.बी.ए. की ज्ञापन प्रति



बी.बी.ए. में दिया गया ज्ञापन


सी.बी.ए. में दिया गया ज्ञापन


छाया चित्र
बी.बी.ए. व सी.बी.ए. में ज्ञापन देने के पहले मंच के सदस्यगण

बी.बी.ए. में ज्ञापन देने जा रहे, मंच के सदस्यगण


बी.बी.ए. में ज्ञापन देते हुए मंच के सदस्यगण


बी.बी.ए. में ज्ञापन देने के बाद वार्ता करते हुए मंच के सदस्यगण


सी.बी.ए. में ज्ञापन देने जा रहे, मंच के सदस्यगण

सी.बी.ए. में ज्ञापन देने से पूर्व पेंशन के समर्थन में नारे लगाते, मंच के सदस्यगण

सी.बी.ए. में ज्ञापन देते हुए, मंच के सदस्यगण

राजद्रोह का अपराध क्या है?

Link:-
http://teesarakhamba.blogspot.com/2010/12/blog-post_28.html

Thnaks to तीसरा खंबा : राजद्रोह का अपराध क्या है?

Our Aim

Our Aim

The Times of India, Kapur : News on Advocate Pension Scheme

The Bihar State Bar Council Advocates' (Welfare) Pension Scheme, 2008