Welcome Visitor || Adhivakta Pension Vikas Samiti

Thanks a lot for all your kind support & blessings...!!!

Monday, 14 March 2011

पूर्वांचल के हज़ारों वकील भरेंगे हुंकार : अधिवक्ता निधि की राशि १.५ लाख से ५.५ लाख करने व अधिवक्ता पेंशन के लिए

पूर्वांचल के हज़ारों वकील भरेंगे हुंकार : अधिवक्ता निधि की राशि १.५ लाख  से ५.५  लाख करने व अधिवक्ता पेंशन के लिए 

The Central Bar Association "Banaras", Varanasi and The Banaras Bar Association, Varanasi organized Conference of Bar Association's (Uttar Pradesh - East) dated 14-02-2011 on the issue of Welfare Scheme for advocates' and other issues like strike, U.P.Advocates Welfare Fund Trustee Committee, Pension Scheme, etc..

Sunday, 13 March 2011

वकील को वापस देनी पड़ेगी फ़ीस :-


Please check below link :-
http://www.barcouncilofindia.org/bci-seeking-viewssuggestions-on-the-draft-code-of-ethics/

Friday, 11 March 2011

BCI seeking Views/Suggestions on the Draft Code of Ethics :-

The Bar Council of India seeking Views/Suggestions on the Draft Code of Ethics on below link:-

http://www.barcouncilofindia.org/bci-seeking-viewssuggestions-on-the-draft-code-of-ethics/

Friends Please read the draft on above link and send your Views/Suggestions to BCI.

Thanks for your support,
Adhivakta Pension Vikas Samiti,
Civil Court, Varanasi
advocatepension@gmail.com

Tuesday, 8 March 2011

Sting of lawyers’ strike

i next reporter VARANASI (7 March) :  अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि बढ़ाने की डिमाण्ड को लेकर लखनऊ में धरने पर बैठे वकीलों पर हुए लाठी चार्ज के बाद से बनारस में चल रही वकीलों की स्ट्राइक ने वादकारियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. इससे एक ओर जहां हजारों केसेज पेंडिंग हो रहे हैं वहीं रजिस्ट्री का काम बंद होने से सरकार को रोजाना लाखों का रेवेन्यू लॉस भी हो रहा है. अदालतों में केवल केसेज की अगली डेट देकर फुसलाया जा रहा है | 
आठ दिन में 25 हजार पेंडिंग :- स्ट्राइक के कारण पिछले शनिवार से अब तक यहां की 56 अदालतों में काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है. 25 हजार से ज्यादा केसेज पेंडिंग हो गये हैं. आलम ये है कि हर रोज कोर्ट लगती है, वादी भी आते हैं लेकिन पैरवी करने वाले नदारद होते हैं | 
50 लाख का रेवेन्यू लॉस :- वकीलों की हड़ताल के कारण रजिस्ट्री ऑफिस का काम भी पिछले तीन दिनों से ठप ही है. ऑफिस के स्टाफ ने बताया कि महज तीन दिनों में स्टाम्प पेपर और रजिस्ट्री फीस के रूप में 50 लाख रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू लॉस हो चुका है. वकीलों के विरोध के कारण काम ही नहीं हो रहा है. रजिस्ट्री ऑफिस के साथ ही रामनगर, गंगापुर और पिण्डरा में भी काम रुका हुआ है |


वकीलों की हड़ताल से तो सबसे ज्यादा हमें ही प्रॉब्लम हो रही है. अगर ऐसे ही चलता रहा तो लोगों का कोर्ट कचहरी से विश्वास उठ जायेगा |
मणिकान्त उपाध्याय, गोइठहां 




हम तो न्याय की आस में रोज ही यहां का चक्कर काट रहे हैं. लेकिन न जाने कब तक हड़ताल खत्म होगी और केस आगे बढ़ेगा |
बृजमोहन पाण्डेय, पाण्डेपुर 




डेट लेने के लिए दूर से आना पड़ा है. स्ट्राइक के कारण मामला रुका पड़ा है. हम तो परेशान हो गये हैं यहां का चक्कर लगा-लगा कर |
 अमन तिवारी, अजगरा 




डेट पर आइये तो पता चलता है कि स्ट्राइक है. अजी, अगर ऐसे ही होता रहा तो केस का रिजल्ट आते-आते पूरी उम्र निकल जायेगी |
रजनीश रघुवंशी, डाफी 



वकीलों की स्ट्राइक से पब्लिक का जीना मुहाल जरूर हो जाता है. लेकिन हम कर भी क्या सकते हैं अगली डेट लेकर ही संतोष कर रहे हैं |
हबीबुर्रहमान, छित्तनपुरा 



आखिर पब्लिक की परेशानी क्यों नहीं नजर आती किसी को. जो भी मामला है और जो निर्णय लेना है जल्दी ले लेते तो हमारा भला हो जाता |
प्रमोद शुक्ल, जगरदेवपुर

   






Special Thanks to I-Next : Newspaper, Varanai

Saturday, 26 February 2011

पुलिस और वकीलों में संघर्ष

लखनऊ, 25 फरवरी (जागरण संवाददाता) : राजधानी एक बार फिर वकील व पुलिस के बीच हुए संघर्ष की गवाह बनी। अधिवक्ता कल्याण निधि की रकम बहाल किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ों अधिवक्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के लिए आगे बढ़ रहे वकीलों व पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ। पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा तो वकीलों ने पथराव किया। अदालत परिसर के आसपास शाम करीब चार बजे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और लोक निर्माण विभाग की जीप में भी आग लगा दी गई। पथराव में एसडीएम सदर किंजल सिंह समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने 150 वकीलों को गिरफ्तार किया लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। वजीरगंज कोतवाली में देर रात वकीलों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था बृजलाल का कहना है कि इस मामले में आपराधिक प्रवृत्ति के वकीलों को चिह्नित कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Link:
http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=37&edition=2011-02-26&pageno=1

Thursday, 17 February 2011

मा. विधायक जी आपका आभार की आपने उत्तर प्रदेश विधान सभा में अधिवक्ता पेंशन की मांग उठाई :-

अधिवक्ता पेंशन की मांग उत्तर प्रदेश विधान सभा में माननीय विधायक श्री श्यामदेव राय चौधरी ने उठाया | समिति ने तिथि १६-०१-२०११ को माननीय विधायक जी का आभार व्यक्त किया |


  





Wednesday, 16 February 2011

अधिवक्ता पेंशन की मांग उत्तर प्रदेश विधान सभा में :-

अधिवक्ता पेंशन की मांग उत्तर प्रदेश विधान सभा में माननीय विधायक श्री श्यामदेव राय चौधरी द्वारा प्रकाश में लाया गया :-



Wednesday, 26 January 2011

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं


"अधिवक्ता पेंशन विकास समिति" सभी सम्मानित अधिवक्ता बंधुओ को और इस ब्लॉग के सुधी पाठकों को "गणतंत्र दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं देती है

कृपया हमारे भारत की सबसे बड़ी बीमारी "भ्रष्टाचार" को खत्म करने का प्रयास करे, ताकि भारत दुनिया का सबसे अच्छा मुल्क बन सके ।
!! जय भारत प्रेम !!

Tuesday, 11 January 2011

उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासम्मेलन के लिए बी.बी.ए व सी.बी.ए. में प्रस्ताव :-

उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासम्मेलन के लिए बी.बी.ए व सी.बी.ए. में दिये गए  प्रस्ताव पत्र तिथि ११-०१-२०११  की प्रति :-



राजद्रोह का अपराध क्या है?

Link:-
http://teesarakhamba.blogspot.com/2010/12/blog-post_28.html

Thnaks to तीसरा खंबा : राजद्रोह का अपराध क्या है?

Our Aim

Our Aim

The Times of India, Kapur : News on Advocate Pension Scheme

The Bihar State Bar Council Advocates' (Welfare) Pension Scheme, 2008